देहरादून
खुशखबरीः MBBS छात्र- छात्राओं को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, स्टाइपेंड में हुई इतनी बढ़ोतरी…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को सीएम धामी ने सौगात दी है। सीएम धामी ने इंटर्न चिकित्सकों के कोरोना के मुश्किल समय में योगदान को देखते हुए उनके वर्तमान स्टाईपेंड 7500 रुपये प्रतिमाह को बढ़ाकर दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है।सीएम के इस फैसले से लंबे समय से आंदोलनरत इंटर्न चिकित्सको को भी राहत मिल गई है। अगर आप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे है और इंटर्न है तो आपको अब प्रतिमाह 17,000/- दिए जाएगे। आपको बता दें कि कोरोना योद्धा बनकर मुश्किल हालातों में सेवा दे रहे 330 इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से स्टाईपेंड को लेकर आंदोलनरत थे। ये दून, हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कालेज में तैनात है । इनका कहना था कि उनसे काम योद्धाओं का लिया जा रहा है और वेतन मजदूरों वाला दिया जा रहा है उन्हे प्रतिदिन 250 रूपए मानदेय दिया जा रहा है।
जिसके लिए उन्होंने प्रदर्शन कर इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाईपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरना भी दिया था। उनकी मांग थी की उनका मानदेय बढ़ाया जाए क्योकि अन्य जगह पंद्रह हजार से साढ़े 23 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिल रहा है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। कुछ दिन पहले नैनीताल हाईकोर्ट ने भी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते राज्य सरकार से कहा था कि इंटर्न चिकित्सकों के स्टाइपेंड बढ़ाने की हर संभावना पर विचार किया जाए। इतना ही नहीं इंटर्न चिकित्सों ने जनता दरबार में सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात भी की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया था। जिसके बाद अब सीएम धामी ने इंटर्न चिकित्यों की मांग को पूरा करते हुए उनका वेतन दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है।
सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाईपेंड काफी कम था और इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में तैयार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब राज्य के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इन्टर्न डॉक्टरों के स्टाईपेंड के रूप में प्रतिमाह 17 हजार रुपये मिलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
