उत्तराखंड
SUSPECTED: रहस्मयी हालत में मिला सेना के जवान का शव, सनसनी, पुलिस जुटी जांच में…
उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के पूर्व जवान सुरेश सिंह का शव मिला है। मृतक के साथ उसके मामा और एक रिश्तेदार भी होटल में रुके थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुरेश सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेश सिंह पुत्र केसर सिंह भट्ट कॉलोनी हल्द्वानी निवासी हैं। वह सोमवार को कपकोट बागेश्वर निवासी मामा नरेंद्र सिंह पुत्र भगवत सिंह और एक अन्य रिश्तेदार के साथ सरस मार्केट के समीप एक होटल में रुके थे। सभी का होटल में पार्टी करने का प्लान था। पार्टी चल रही थी, इसी दौरान मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सुरेश सिंह के मुंह से झाग आने लगा। सुरेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मंगल पड़ाव पुलिस को दी गई।
पुलिस ने बताया कि ने मृतक सुरेश सिंह दानू सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भट्ट कॉलोनी में ही रहकर दुकान चलाता है और एक वाहन का भी संचालन करता है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। एहतियात बरतते हुए मामा व दूसरे रिश्तेदार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गए। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। जिसमें मृतक सुरेश सिंह की तबीयत खराब होने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया है। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel