उत्तराखंड
वायरल: फर्जी भर्ती विज्ञापन का आयोग के ने लिया संज्ञान, होगी जांच..
मीडिया रिपोर्टों में पेयजल निगम में जेई के 100 पदों पर भर्ती की खबर फेक निकली है। किसी ने बाकायदा नोटिफिकेशन बनाकर जारी कर दिया। उस नोटिफिकेशन के आधार पर खबरें बनाई गई। इस सबंध में आयोग के सचिव संतोष बडोनी को फोन किया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।

बेरोजगार संगठनों की ओर से इस संबंध में जब जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि, यह गलत जानकारी है और किसी जालसाज ने फेक नोटिफिकेशन जारी दिया। हालांकि आयोग की ओर से इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, हम युवा साथियों और बेरोजगार साथियों के साथ अपने पाठकों से इस असुविधा के लिए हमें खेद है।
क्या है फेक नोटिफिकेशन में?
हूबहू आयोग के नोटिफिकेशन की नकल में एडिट किये गए फेक नोटिफिकेशन में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की बात कही गई। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पदों के लिए यह विज्ञप्ति बताई गई है।
इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10 अगस्त है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 बताई गई। इसकी लिखित परीक्षा का अनुमानित समय भी नवंबर 2021 बताया। साथ ही अन्य योग्यताएं भी बताई गई। पहली नजर में कोई भी इसे सच मान लेता। लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं होना और इसके विज्ञापन और पद संख्या से भी इसके फेक होने का पता चलता है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel