उत्तराखंड
बड़ी खबरः उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी…
उत्तराखंड में कांग्रेस की बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हो गया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। सूत्र बताते हैं पार्टी आलाकमान ने प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला ले लिया गया है। आपको बता दें आज से कल तक इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान उत्तराखंड में पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को आजमाने की तैयारी कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथ चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है। किशोर उपाध्याय को सह संयोजक बनाया जाएगा। आपको बता दें नेता प्रतिपक्ष का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था जिस पद को भर दिया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आज से कल तक इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुने गए गणेश गोदियाल एनडी तिवारी सरकार ने जीएमवीएन और विजय बहुगुणा सरकार ने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष रहे है।
सूत्र बताते हैं कि चार कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के युवा नेता राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel