उत्तराखंड
सख्ती: सीएम धामी का बड़ा फैसला, आईएएस अधिकारियों की कसी लगाम,आदेश जारी…
देहरादून। उत्तराखंड में सीएम धामी मुख्यमंत्री बनते ही फुल एक्शन में है वह लगातार बड़े फैसले ले रहे है। मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया जा चुका है। इन सबके बीच अब सीएम धामी का बड़ा आदेश सामने आया है। जिसके बाद अब कोई भी आईएएस अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे और न ही किसी सरकार पर दबाव बना पाएंगे।

दरअसल सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने राज्य के सभी आईएएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम याद दिलाएं है। उन्होंने लिखा कि “ आईएएस अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के सभी मानकों का पालन करना चाहिए जिसमें राजनितिक निष्पक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता का उल्लेख किया गया है। किसी भी सदस्य द्वारा अपने सेवा सम्बंधी प्रकरणों को लेकर अपने उच्चतर प्राधिकारियों पर राजनैतिक अथवा किसी भी अन्य प्रकार का दबाव बनाने की चेष्टा करना निषिद्ध है। ”
आदेश में लिखा है कि “ अधिकारियों को ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जो किसी भी कानून, नियम, विनियम और स्थापित प्रथाओं के विपरीत है या हो सकता है। अधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अनुशासन बनाए रखें और विधिवत आदेशों को लागू करे। ऐसा नहीं करने पर उनपर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
