देहरादून
लापरवाही: टिहरी में शिवालिक गैस एजेंसी की मनमानी, बूढ़ाकेदार में उपभोक्ता परेशान, क्या है मांजरा, जानिए…
देहरादून। टिहरी गढ़वाल के बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेड, मारवाड़ी, निवाल गांव, आगर, कोटी, अगुंडा, रगस्या, तितरूणा, कोट, बिशन, तोली, थाती बूढ़ाकेदार, पदोंखा,चानी बासर में विगत छह सात महीनों से शिवालिक गैस एजेंसी नई टिहरी के द्वारा केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिए गए हैं।
लेकिन गजब बात यह है कि 6 माह से गैस सप्लाई ना होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वंही एजेंसी संचालक का दावा है कि गैस सप्लाई निरन्तर क्षेत्र में जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक और केंद्र सरकार द्वारा गरीबों महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन देकर सरकारी योजना का लाभान्वित करवाया गया है। वंही शिवालिक गैस एजेंसी द्वारा इस योजना को धता बताते हुए गैस सप्लाई देने में लोगों से आना कानी की जा रही है।
जिससे कि दूरदराज के लोगों को इस योजना का कहीं दूर तक भी फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। यह भी आरोप लगाया है कि यह सब भाजपा में पूर्व पद और पार्टी में अपनी पैठ होने के चलते एजेंसी संचालकों द्वारा ग्रामीणों को हनक दिखाई जा रही है। चेताया कि जल्द ही क्षेत्र में गैस की सुचारू सप्लाई न हुई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वंही इस बाबत सोहन खण्डेवाल एजेंसी संचालक से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने सीधे शब्दों में इसे झूठे आरोप कहा है और क्षेत्र में गैस सप्लाई सुचारू होने की बात कही है। जबकि ग्रामीणों को मिली उपभोक्ता गैस बुक में अंकित तारीखें कुछ और ही बयां कर रही हैं। वंही इस बाबत भारत गैस के देहरादून के अधिकारी शशिकांत भगत ने बताया कि मामला गंभीर है इसकी जांच कराई जाएगी। बहरहाल इन सब क्रियाकलापों में उज्ज्वला योजना से लाभान्वित होने की वजाय उपभोक्ता इन दिनों परेशान हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
