देहरादून
ऐलान: उत्तराखंड में शहीद परिवारों को मिलने जा रही यह सुविधा, मुख्यमंत्री का ऐलान….
देहरादून। उत्तराखंड में सीएम धामी लगातार नित नई घोषणाएं कर रहे है। आज करगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों के परिवार के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों को ₹8000 की जगह अब ₹10,000 देने की घोषणा की है। इसके साथ ही शहीदों के बच्चों को फ्री कोचिंग देने का ऐलान भी किया है।
आपको बता दें कि आज कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ है। इस दौरान सीएम धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सलामी दी। इस दौरान सीएम ने द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों और वेटरन की मासिक पेंशन आठ से बढाकर दस हजार करने की घोषणा की है। इसके साथ ही एनडीए/सीडीएस या समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को एसएसबी की तैयारी के लिये पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाने के लिए छात्रावास बनाने की भी घोषणा की है।
आपको बता दें कि राज्य में करीब आठ सौ परिवारों को इसका फायदा होगा। साथ ही गढवाल व कुमाऊं में वीर नारियों व वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। वहीं, रुद्रपुर में भी विधायक राजकुमार ठुकराल समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
