उत्तराखंड
वारदात: राजधानी में चल रहा था घिनौना काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़, पढ़िए…
देहरादून: उत्तराखंड की छवि को धूमिल करता मामला सामने आ रहा है। जहां लोग आध्यत्म की तालाश में आते है। वहीं अब देह व्यापार जैसे घिनौने कृत्य परवान चढ़ रहे है। राजधानी देहरादून में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड किया है। पुलिस ने मौके से 7 कॉल गर्ल्स सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नेपाल, बंगाल, कोलकाता व दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। जिसे ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था।
बता दें कि देहरादून में बड़े स्तर पर चल रहे सेक्स रैकेट का पटेल नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव लेन नं0-07 पर छापा मार इस रैकेट का भंड़ाफोड किया है। मौके से गिरोह की 7 महिलाएं व 6 पुरुषों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। थाना पटेलनगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनका लीडर अजय कुशवाहा है। जिसके माध्यम से लड़कियां अपार्टमेंट में रुककर बुकिंग मिलने पर अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों के पास जाती थीं। अजय कुशवाह पहले वेबसाइट व वाट्सएप के द्वारा सुन्दर व आकर्षित फोटो को भेजता है और जिसके एवज में ग्राहक से दस हजार रुपये प्रति रात्रि लेता है। पूछताछ में पता चला है कि आजकल काम कम होने के कारण गिरोह ने इस अपार्टमेन्ट मे भी सैक्स रैकेट चला रखा था ।
पुलिस ने मौके से ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किये जा रहे डेढ दर्जन महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप, दर्जनों एटीएम कार्ड, नगदी व कार को बरामद किया है। कमरे से उत्तेजक वर्द्वक दवाईयाँ और आपत्तिजनक वस्तुएँ भी बरामद हुई। गिरोह देहरादून, मसूरी, ऋषिकेष आदि पर्यटक स्थलों पर सक्रिय था। गिरोह ने देहरादून के देहराखास में मितान अपार्टमेंट देवऋषि एन्क्लेव में अपना हेड ऑफिस बना रखा था। यहीं से कॉल गर्ल्स को पर्यटक स्थल देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि स्थानों पर मोटी रकम लेकर भेजा जाता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel