देहरादून
BIG BREAKING: देहरादून में यहां बारिश ने मचाई तबाही, एक दर्जन परिवार हुए बेघर…
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश आफत बन कर बरस रही है। राजधानी देहारदून में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां देर रात हुई तेज बारिश ने एक दर्जन परिवारों को बेघर कर दिया है। कई घर खतरे की जद में आ गए है।
बता दें कि गुरुवार देर रात सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम में बारिश के कारण कल्याण आश्रम पुल से लगा पुश्ता ढह गया। पुश्ता टूटने से कई मकान ध्वस्त हो गए। जिससे करीब एक दर्जन परिवार बेघर हो गए। लगभग 50 से 60 घर नदी के बहाव की जद में आ गए। घरों में दरारे आ गई। रातभर लोग उफनाती नदी के कारण दहशत में रहे। वहीं स्थानिए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके सुनील उनियाल गामा जिला और पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे, इसके साथ ही विधायक हरबंस कपूर सहित पक्ष-विपक्ष के कई नेता घटना स्थल पर हालात का जायेज़ा लेने पहुंचे। प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन दिया।
बता दें कि मेयर के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने बेघरों को नगर निगम और सरकारी आश्रय स्थलों में शिफ्ट किया है। एसडीएम और नायाब तहसीलदार को हादसे की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए है। साथ ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel