देहरादून
ACCIDENT: यहां तेज रफ्तार ने लील ली देहरादून के दो सगे भाईयों की जिंदगी, मचा कोहराम….
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ने दो सगे भाइयों को जिंदगी लील ली है। देर रात बंसत विहार थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं दो जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि अंबीवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में दो भाई प्रेमनगर से अपनी ऑप्टिकल की दुकान बंद कर अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आ रहे ट्रक द्वारा तेजी व लापरवाही से ओवर टेक कर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से पलवल की तरफ फरार हो गया है।
मृतको की पहचान प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह ( उम्र 47 वर्ष ) व मृतक करतार सिंह पुत्र अमर सिंह ( उम्र 30 वर्ष जमालपुर कालोनी , लुधियाना , पंजाब , हाल पता नया गांव , पेलियों , निकट पुलिस चौकी , नया गांव थाना पटेल नगर के रूप में हुई है। मृतकों मे ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel