उत्तराखंड
गर्व के पल: उत्तराखंड की बेटी ने टोक्यो ओलंपिक में रचा इतिहास, शानदार प्रदर्शन से किया देश का नाम रोशन
हरिद्वारः उत्तराखंड की बेटियां का दबदबा जारी है। इग्लैंड में दून की बेटी स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन के बाद हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक में धूम मचा रही है। वंदना कटारिया ने अपने शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक से इतिहास रच दिया है। उनकी कामयाबी पर देश के साथ ही उनके स्वजन भी बेहद खुश हैं। वंदना ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ-साथ उत्तराखंड, हरिद्वार और हम सब का मान बढ़ाया है। कुछ ही महीनों पहले वंदना ने अपने पिता को खोया है। ओलंपिक के कारण वह अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाई थी। अब उन्होंने पिता का सपना पूरा कर उन्हे सच्ची श्रद्धांजली दी है।
बता दें कि हरिद्वार की वंदना ने महिला हॉकी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर दी। ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। हॉकी इंडिया ने भी वंदना को ट्वीट कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। वंदना की इस सफलता पर उनके घर में जश्न का माहौल है। बता दें कि वंदना के पिता की 30 मई को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद भी बंगलुरू में टोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों में जुटी वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन कर पिता को श्रद्धांजलि दी है। वंदना का सपना ओलिंपिक में मेडल जीतकर पिता को श्रद्धांजलि देना है।
आपको बता दें कि वंदना कटारिया ने रोशनाबाद से अपनी हॉकी की यात्रा शुरू की थी। जब उन्होंने हॉकी की राह चुनी तो उस वक्त गांव में स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ उनका भी मजाक उड़ाया था। लेकिन वंदना ने लोगों की बातों को अनसुना कर आज देश का नाम रोशन कर दिया है। बेटी के सपने को पूरा करन के लिए वंदना के माता- पिता ने समाज की परवाह न करते हुए बेटी की हिम्मत को बढाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel