देहरादून
ACCIDENT: दून में तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, चार को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत…
देहरादूनः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाएं और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को देहरादून रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि ग्राम ढाकी में एक सफेद रंग की कार लोगों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गई है। मौके पर चीख -पुकार मच गई। स्थानिए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पूछताछ में पता चला कि एक गाड़ी जो ग्राम ढाकी में तेज गति से चलाते हुए नौशाद , इस्राइल ,खुशबू और वरीशा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर भाग गया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली।
वहीं स्थानिय लोगों में हादसे से आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक वरीशा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई। जबकि खुशबू गांव में किराए में रह रही थी। उसका पति दीपक मजदूरी का कार्य करता है। तीसरे मृतक का नाम इसराइल है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। वहीं घायल का उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
भारतीय छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प बन रहा है फिलीपींस
बागेश्वर ट्वेंटी पॉइंट कार्यक्रम में अव्वल, सामाजिक योजनाओं में उत्कृष्ट कार्यों की मिली पहचान
जिला प्रशासन की संजीवनी से नये स्वरूप में लौटा मायाकुंड सामुदायिक केन्द्र; स्वतः संचालन शुरू
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक हुई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिकों का हुआ पहला रेन्डमाइजेशन
