उत्तराखंड
घोषणा: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मुख्यमंत्री धामी देंगे 25 लाख रुपये…
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों को राज्य सरकारों ने इनाम देने की घोषणा की है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को नगद राशि देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली उत्तराखंड राज्य की महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।
बता दें कि शुक्रवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय महिला खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। लेकिन फिर भी इन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया। हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मोबाइल से हॉकी महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शानदार खेल की सराहना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
