उत्तराखंड
प्रदर्शन: मेडिकल वेस्ट प्लांट को लेकर यूकेडी हुई मुखर…
देहरादूनः पहाड़ पर उद्योग व रोजगार परक सुविधाएं जुटाने की बजाए शहरों के अस्पताल की गंदगी के ट्रीटमेंट लगाए जा रहे हैं। कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की कवायद शुरू हो चुकी है। तो वहीं ग्रामीणों में इसके विरोध में भारी रोष देखने को मिल रहा है। बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट को लगाने से पहले ही ग्रामीणों ने खुलकर अधिकारियों के सामने भारी विरोध जताया है। अब इस मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में यूकेडी भी उतर आया है। उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया।
उत्तराखंड क्रांति दल ने आज ग्रामीणों के साथ बैठक में पूरे समर्थन का भरोसा दिया। इस प्लांट के कारण ग्रामीणों के पेयजल स्रोत दूषित हो जाएंगे और वायु प्रदूषण के चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो जाएगी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब शहर वालों ने अपने इलाके में यह प्लांट नहीं लगने दिया तो बेचारे ग्रामीणों के सर पर लाकर यह बला डाल दी जा रही है। सेमवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यदि यह प्लांट निरस्त नही हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ग्रामीणों के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, माजरी मंडल अध्यक्ष जीवानंद भट्ट, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी, संगठन महामंत्री लक्ष्मी देवी, महामंत्री शशि बाला तथा सचिव सरिता गुसाईं , उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, सार्थक सेमवाल, राहुल रावत, उज्जवल कांबोज आदि पदाधिकारी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel