उत्तराखंड
पलटवार: क्या कहा घोषणा वीर वाले बयान पर मुख्यमंत्री धामी ने, पढ़िए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद पर सत्ता संभालते ही राज्य में फैसले लेने शुरू कर दिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। सत्ता संभालते ही सीएम धामी एक्शन मोड में नजर आए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों तीलू रौतेली सम्मान समारोह में एक बयान दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई आरोप लगाए। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी में जोश भरते हुए बयान दिया। लेकिन खुशी के जोश में सीएम बयान देते समय भूल गए कि वह भाजपा के साथ पूर्वर्ती मुख्यमंत्रियों को घोषणा वीर कह गए।
दरअसल सीएम धामी का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। सीएम धामी वीडियो वायरल में पूर्व मुख्यमंत्रियों को घोषणा बता रहे थे। सीएम धामी ने कहा कि 2017 और उससे पूर्ववर्ती सरकारें केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती थीं। पूर्ववर्ती सरकारें दिन में लोगों को तारे दिखाने की बातें कहा करती थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बयान में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें उत्तराखंड को वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, दिल्ली, मुंबई, लंदन जैसे शहर बनाने की बात कही जाती थीं। तीलू रौतेली सम्मान समारोह में बयान देते वक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी खुशी भरे जोश में भूल गए कि वह पूर्व मुख्यमंत्रियों में अधिकतर भाजपा के हैं। अगर दूसरी पार्टियों की बात होती तो भी शायद चल जाता, लेकिन यहां तो बात अपने ही (दल) भारतीय जनता पार्टी के साथ सीएम धामी ने मुख्यमंत्रियों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, सीएम धामी अपने बयान में मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन उनके एक शब्द से पूरे बयान के मायने उलट गए, घोषणाओं की सरकार चला रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने से पूर्व मुख्यमंत्रियों को घोषणा वीर कहा है, विपक्षी मुख्यमंत्री तो ठीक लेकिन क्या त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, कोशियारी, खंडूरी और निशंक पोखरियाल को भी घोषणा वीर ठहरा दिया।
आपको बता दें कि ऐसे में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपने बयान को लेकर सफाई सामने आई है। जिसमें सीएम धामी साफ तौर पर कह रहे हैं कि 2012 से 2017 के बीच में जो सरकार थी, उस सरकार में कई हजारों घोषणाएं हुईं और पूरी सैकड़ों भी नहीं हुईं। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो हमने कहा हम जितनी भी घोषणा करेंगे उसे धरातल पर उतारेंगे। जिनका हम शिलान्यास करेंगे उसका लोकार्पण भी करेंगे:- पुष्कर सिंह धामी- मुख्यमंत्री

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel