हरिद्वार
BREAKING: भीषण आग से करोड़ों रुपये का सामान स्वाह, दमकल को करनी पड़ी मशक्कत…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। यहां रुड़की के भगवानपुर में सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर साइन फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में केमिकल रखे होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण मौके पर हडकंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची दमकल की टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने करीब दस घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। यहां तक की फैक्टरी का ढांचा भी गिर गया है। आग से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। हालात का जायज़ा लेने के लिए मौके पर तहसीलदार भी पंहुचे हैं।
जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम किया जाता है। रात करीब एक बजे अचानक फैक्टरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी में काम करने वालों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत भगवानपुर फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कैमिकल होने की वजह से आग भड़कती ही गई और तेज धमाके होने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्टी उसकी चपेट में आ गई।
आग को चारों तरफ फैलता देख दमकल कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन जिले के लक्सर, हरिद्वार, रुडकी, भगवानपुर फायर स्टेशन से सात गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद आग बुझाने का काम तेजी से शुरू हुआ। पर, इसके बावजूद सुबह नौ बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब दस घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, कंपनी के नुकसान का आकलन किया जा रहा । शुरआती तौर पर बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ का नुकसान हो गया। फैक्ट्री के राख हो जाने से फैक्टरी कर्मियों में भी मायूसी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




