पिथौरागढ़
चमत्कारः गोलू देवता ने बचाई सात जिंदगी, जीप के उड़े परखच्चे, यात्री सुरक्षित…
देहरादूनः एक और जहां उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र पिथौरागढ़ से हादसे की खबर सामने आई है। जहां थल मुनस्यारी मार्ग में एक बड़ा हादसा हो गया। मुनस्यारी में हुए हादसे में एक जीप सड़क हादसे की शिकार हो गई। गिरगांव के पास जीप के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर और मलवा एक साथ गिर गया। जिसके कारण जीप कबाड़ में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त जीप में सवार सात लोगों की जान बाल बाल बच गई।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को थल मुनस्यारी मार्ग पर एक जीप 7 सवारियों को लेकर जा रही था कि तभी अचानक गिरगांव के पास पहाड़ की तरफ से मलबा गिरने लगा। मलबे के चलते दलदल बनने से वाहन वहीं फंस गया। इस बीच वाहन में बैठे सात यात्री बाहर निकल गए और फिर वाहन पर एक पत्थर गिरा जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल प्रशासन ने मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेजी है वाहन में सवार सभी सातों यात्री सुरक्षित हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel