देहरादून
BIG BREAKING: कल होगी सीएम धामी की कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर…

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं 23 अगस्त से मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा हैं, तो वहीं धामी सरकार मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने पर विचार विमर्श कर रही है।
माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट पर मुहर लगने की संभावना है। चुनावी साल होने से सरकार पर विकास योजनाओं को रफ्तार देने का भी दबाव है। इसी मंशा से सरकार अनुपूरक बजट मानसून सत्र में ही पेश कर सकती है। आमतौर पर चुनाव के आखिरी साल में सरकारें अनुपूरक बजट लाती रही हैं।
दरअसल, सीएम धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि विकास कार्यों के जीओ 15 अगस्त तक कर दिए जाएंगे और इसके साथ-साथ इन योजनाओं को बजट भी आवंटित किया जाएगा, ताकि जल्द काम शुरू हो सके। वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरुआत में सरकार ने गैरसैंण सत्र में 57,400 करोड़ का बजट पेश किया था। फिलहाल जानकारों की मानें तो अनुपूरक बजट को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अनुपूरक बजट प्रस्ताव पारित होगा भी या नहीं, यह तो बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


