उत्तराखंड
Indian idol: इंडियन आइडल सीजन 12 के चैंपियन बने पवनदीप राजन, उत्तराखंड में जश्न का माहौल…
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इंडियन आइडल 12 का विनर देश को मिल गया है। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल 12 का विनर घोषित किया गया है। जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है। उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल है । इंडियन आइडल का सीजन 12 जीतने के साथ पवनदीप राजन को सिगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी तो मिली ही लेकिन इसके साथ ही 25 लाख की इनाम राशि और साथ ही एक चमचमाती मारुति स्विफ्ट कार भी दी गई। पवनदीप के नाम की घोषणा होते ही मौके पर मौजूद उनके माता-पिता और परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। दूसरे स्थान पर ट्रॉफी की मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही अरुणिता कांजीलाल रहीं और तीसरा स्थान हासिल किया सायली कांबले चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश रहे, पांचवें पर निहाल रहे और शनमुखाप्रिया को सबसे कम वोट मिले और वे छटे पोजीशन पर रहीं।
बता दें कि इस बार फिनाले की रेस में कंटेस्टेंट्स को अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इन सब का सामना करके और अपनी परफॉर्मेंस पर एकाग्रता बनाए रखकर 6 कंटेस्टेंट्स ने फाइनल तक का सफर तय किया। ये पहला मौका था जब इंडियन आइडल के फिनाले में 5 की जगह 6 कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई. पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुखाप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल और सायली कांबले ने फिनाले तक का सफर तय किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel