नैनीताल
BREAKING: यहां बाइक सवार ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, आरोपी फरार, मचा हड़कंप…
नैनीतालः उत्तराखंड में सरोवर नगरी नैनीताल से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर्यटकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायरिंग कर दी। जिससें मौक पर हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल नैनीताल घूमने आए थे। इस बीच माल रोड में घूमते समय किसी अन्य पर्यटक से फैसल की नोकझोंक हो ग। जिसके बाद फैसल पैदल सूखा ताल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने एकाएक फैसल पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली फैसल के कमर और कोहनी को छूती हुई निकल गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानिए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आपको बता दें कि घायल का इलाज बीपी पांडे जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायल के बयानों के आधार पर पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही संबंधित युवक को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

