चंपावत
सौगातः सीएम धामी ने दी चंपावत को बड़ी सौगात, करोंड़ो की इन योजाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
चंपावतः सीएम धामी ने सोमवार को अपने पहले चंपावत दौरे में जिले को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार चंपावत पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने अमोड़ी में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की विकासशील योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतनेट प्रोजेक्ट से गांव-गांव तक इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में जिन कार्यों की घोषणा की जाएगी उन सभी को पूरा भी किया जायेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत दौरे के कार्यक्रम में सबसे पहले अमोड़ी पहुंचे। हालांकि खराब मौसम के कारण लैंडिंग लेट हुई। सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सीएम धामी ने अमोड़ी में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, लोकसभा सांसद अजय टम्टा और चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर न आने की कामना करते हुए कहा कि सम्भावित तीसरी लहर से निपटने की सरकार की पूरी तैयारी है। उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि भारतनेट प्रोजेक्ट से गांव-गांव तक इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की 13 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राज्य की सेवा में पूरे समर्पण एवं लगन के साथ हमेशा तत्पर रहूंगा। सीएम ने कहा कि जिन कार्यों की घोषणा की जाएगी उन सभी को पूरा भी किया जाएगा। हमारा युवाओं को रोजगार देने में पर फोकस रहेगा। इसके लिए हम सभी विभागों में खाली पड़े लगभग 24 हजार पदों को भरने का अभियान शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि UPSC और PCS की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

