टिहरी गढ़वाल
BIG BREAKING: टिहरी में पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत…
टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला टिहरी के घनसाली से सामने आया है। यहां मंगलवार की सुबह टिहरी के एक परिवार के लिए अमंगल लेकर आई। घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह तेज रफ्तार टैंकर ने एक स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसें में युवक की मौेके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि टिहरी घनसाली में ज़ीरो ब्रिज के समीप तेज रफ्तार एक पानी के टैंकर ने स्कूटी में चढ़ गई।हादसे में स्कूटी सवार यवुक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानिए लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक युवक किशन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम टुंगरी, पोस्ट बनोली, जिला चमोली का रहने वाला थै। वह SSC कंपनी, THDC के अंतर्गत कार्यरत था। सुबह वह किसी काम के सिलसले से जा रहा था तभी ये हादसा हो गया। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

