उत्तराखंड
अलर्ट: मौसम की करवट अगले दो दिन तक बदली, अलर्ट जारी…

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के तेवर में फिलहाल नरमी नजर आती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के अधिकांश स्थानों में भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही राज्य में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।
बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 24 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। 25 अगस्त को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है। 26 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
आपको बता दें कि प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर है, जबकि भूस्खलन से आवाजाही चुनौती बनी हुई है। ऐसे में विभाग ने बारिश के दौरान पहाड़ पर जाने से बचने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


