उत्तराखंड
राजनीति: किशोर के धरने में छाए हरीश रावत, कह गए ये बड़ी बात…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा सत्र चल रहा है ऐसे में दूसरे दिन विपक्ष कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने विधानसभा भवन के बाहर 2 घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। ऐसे में कार्यकर्ताओं को रिस्पना बेरिकेडिंग के पास रोका गया तो। वहां उपाध्याय के समर्थन में पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे और हक-हकूकों की मांग की। जिससे किशोर के धरने में हरदा वाह वाही लूट ले गए। तो वहीं विधानसभा के भीतर दो कांग्रेस विधायको ने भी धरना दिया। जिन्हें सीएम धामी ने मना लिया।
बता दें कि किशोर उपाध्याय ने कहा कि बिजली और पानी के कारखाने के मालिक होने के बावजूद प्रदेश की जनता आज बड़े बिलों का भुगतान कर रही है। ऐसे में प्रदेश वासियों को बिजली, पानी और गैस सिलेंडर मुफ्त मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों के वनाधिकार छीने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यवासियों ओबीसी आरक्षण की परिधि में लाने की मांग की। किशोर ने कहा कि प्रदेशवासियों को उनके हक-हकूकों को लेकर उन्हें सांकेतिक उपवास रखना पड़ा, ताकि विधानसभा में उनकी बात को सभी विधायक उठा सकें।
वहीं किशोर के समथर्न मे आए हरीश रावत ने कहा कि बिजली और गैस सिलेंडर उनके भविष्य के एजेंडे में सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हमने वनाधिकार समितियां बनाने के लिये गांव-गांव जाकर कोशिश की, जिसका कैबिनेट नोट बना था। यह कैबिनेट डिसीजन आज भी राज्य सरकार के पास है, लेकिन सरकार ने उस प्रोसेस को रोक दिया है। क्योंकि ये वनों में हमारे अधिकार को स्वीकार नहीं करते थे। ऐसे में आज सारे उत्तराखंड को इस संघर्ष के लिए आवाज उठानी हैं। वहीं दूसरी ओर दो विधायकों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही धरने पर बैठे धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया और उन्हें मना लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel