उत्तराखंड
Big Breaking: धामी कैबिनेट में इन 10 फैसलों पर लगी मुहर, जानिए…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। सरकार द्वारा जल्द ही पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रिय दर्जा देने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहीं, केदारनाथ एवं बदरीनाथ के पुनर्निमाण के लिए बड़ी एजेंसी चयन कर कार्य कराने की अनुमति दी जाएगी।पढ़िए कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले…।
- पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रिय दर्जा देने के लिए प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जायेगा। इससे संबंधति संपत्ति के संबंध में मुख्य सचिव की अघ्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।
- समस्त स्थानीय निकाय में दोहरी लेखा प्रणाली लागू करने के लिए उत्तराखंड मैनुअल एकाउटिंग में संशोधन किया जाएगा।
- उत्तराखंड भू सम्पदा (विनियमन तथा विकास) (सामान्य) नियमावली 2017 को प्रख्यापित किया गया।
- स्वामित्व योजना के कार्यो को त्वरित गति से करने के लिए उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण और संक्रिया नियमावली 2020 के नियम 14(5) और 18(2) में संशोधन किये जाने के लिए और उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण और संक्रिया नियमावली 2021 बनाई जाएगी।
- खनन संबंधी मामले का सरलीकरण कर स्व मूल्यांकन सम्बन्धी मामले में शासन की जगह निदेशालय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत तकनीकी परीक्षण के बाद दो से पांच करोड के कार्य कराने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया।
- सभी आर्बिट्रेशन संबंधी मामले के निपटारे के लिए उच्च न्यायलय के सेवा निवृत्त न्यायधीश की अघ्यक्षता में तीन सदस्य समिति के माध्यम से निर्णय किया जाएगा।
- केदारनाथ एवं बदरीनाथ के पुनर्निमाण के लिए बड़ी एजेंसी चयन कर कार्य कराने की अनुमति दी जाएगी।
- उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को कार्यदायी सस्था के रूप में चयनित किया जाएगा।
- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायलय विधिक सेवा समिति, तहसील विधिक सेवा समिति, स्थायी लोक अदालत एवं वैकल्पिक विवाद समाधान के लिए केंद्रीय कर्मचारी सेवा नियमावली प्रख्यापित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
