उत्तराखंड
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में अगले पांच दिन जानिए कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए मौसम विभाग का बुलेटिन…

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सैकड़ों सड़कें अभी तक खुल नहीं पाई है। वहीं बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग ने सितंबर माह के पहले हफ्ते ही भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया हैं। आज सात जनपदों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही सभी पर्वतीय जिलों में भारी तीव्र व मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बता दे की गुरुवार व शुक्रवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन, हल्की से मध्यम बारिश व कहीं कहीं तीव्र बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है। 4 सितम्बर को नैनीताल, चम्पावत जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। 5 सितम्बर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बारिश के अलर्ट के चलते संवेदनशील स्थानों में हल्का, मध्यम भूस्खलन, चट्टान खिसकना, सड़कों में मलबा आने से अवरोध, नदी, नालों में अतिप्रवाह व निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दूसरे हफ्ते बारिश में तेजी आ सकती है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि मानसून के तीन माह बीतने के बाद सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। कुछ ही जिले हैं जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जून माह से लेकर अगस्त 31 तक राज्य में कुल 939.9 एमएम बारिश हुई। जो सामान्य से चार फीसदी कम रही। बागेश्वर में सर्वाधिक 1782.7 एमएम बारिश हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


