देहरादून
उपलब्धि: उत्तराखंड की फाइटर बेटी शिवानी ने भारत को दिलाई चांदी, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…
ऋषिकेश: उत्तराखंड की बेटियां हर मुहाने पर अपनी प्रतिभा और जज़्बे के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी मे अब तीर्थ नगरी ऋषिकेश की बेटी शिवानी गुप्ता ने जुजित्सु मार्शल में आबूधाबी में रजत पदक हासिल कर फ़तह का परचम लहराया है। शिवानी ने कड़ी मेहनत के बाद रजत पदक जीत प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर दिया है। शिवानी की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित प्रदेश भर में खुशी की लहर है।
जी हां पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 में शिवानी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को रजत पदक दिलाने में कामयाबी हासिल की। 13 से 16 सितंबर तक चली इस चैंपियनशिप में शिवानी गुप्ता ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने 2022 में होने वाले एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु विनोद लखेरा को दिया है। शिवानी ने कोरोना काल के दौरान अपने गुरु विनोद लखेरा के साथ जु-जित्सु मार्शल आर्ट का अभ्यास जारी रखा। जिसका परिणाम है कि उन्हें पूरी दुनिया के समक्ष अपने भारत देश का परचम लहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गौरतलब है कि जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य इण्डोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में किया गया था। जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया। इसके साथ ही आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो हांगझोऊ, चीन में सितम्बर माह 2022 तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इसमें भी जुजित्सु खेल को शामिल किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
