उत्तराखंड
सवाल: यह कि RWD घनसाली में टेंडर प्रक्रिया की जांच क्यों, आख़िर किन गड़बड़ियों की हो रही है जांच…
टिहरी: टिहरी जनपद के घनसाली में हाल ही में ग्रामीण निर्माण विभाग में हुई टेंडर प्रक्रिया पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विभाग पर आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई। जिस पर एक व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत विभागीय उच्च अधिकारियों से की गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले में जांच के आदेश हो गए हैं।
मामला यह है कि हाल ही में अधिशासी अभियंता , ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड घनसाली द्वारा अपने पत्रांक संख्या -505 / ग्रा 0 नि 0 वि 0 / निविदा सूचना -02 / 2021-22 दिनांक 16-08-2021 के अंतर्गत चार कार्यो की निविदाएं दिनाक 08-09-2021 तक समय 3 बजे तक ऑनलाइन आमंत्रित की गयी थी। जिसकी टेक्निकल बिड दिनांक 09 सितंबर 21 को 12 बजे खोली जानी थी तथा उक्त कार्य की निविदा भी 18-08 2021 को 4 बजे से दिनांक 08 सितंबर 21 को 3 बजे तक डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध थी। इस पूरे मामले में शिकायत करने वाले व्यक्ति द्वारा शिकायत की गयी की उक्त निविदाओं की कार्यवाही में काफी अनिमितताएं हुई है। उन्होंने बताया कि निविदाओं के लिए टेंडर बॉक्स नहीं रखा गया था और ठेकेदारों द्वारा निविदा खोलने बाद अपनी निविदाएं वापस ली जा रही थी।
इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद अन्य ठेकदारों ने स्वयं देखा। जिस अनियमितता पर उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम पर जांच के आदेश हो चुके हैं। संबंधित मामले में अधिकारियों से बयान लेने के लिए कई बार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए फ़ोन उठाने को राजी नहीं हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel