देहरादून
देहरादून: घर में सो रहे थे 10 लोग, अचानक भरभराकर गिर गया दो मंजिला मकान का हिस्सा…
देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का कहर सिर्फ पहाड़ ही नही मैदान में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज सुबह बारिश से थाना बसंत विहार क्षेत्र के दत्ता एन्क्लेव में दो मंजिला मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर 10 लोग सो रहे थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, घटना में कुर्सी, चारपाई, फ्रिज, खाने पीने का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लीवाला चौक के पास जीएमएस रोड पर दत्ता एन्क्लेव में एक मकान उस वक़्त ढह गया जब सब लोग सो रहे थे। जोरदार आवाज़ सुन जब उनकी आंख खुली तो नज़ारा देख हैरान रह गए। मकान का एक हिस्सा गिरा हुआ था। सब समान मलबे में दबा हुआ दिखा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि ये मकान कुलवंत कौर का है। कुलवंत कौर अपने बेटों के साथ लंदन में रहती हैं। ऐसे में मकान की देखभाल बीते 10-15 सालों से बिहार निवासी प्रीतम साहनी करता है। पुलिस ने बताया कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel


