हरियाणा
Big Breaking: यहां तेज आवाज के साथ गिरी स्कूल की छत, मलबे में दबे 27 छात्र-छात्राएं…
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के एक स्कूल की छत गिर गई है। हादसे में 27 छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रिफर किया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर छत कैसे गिर गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गन्नौर में गांव बांय रोड है। यहां स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल की अचानक छत गिर गई। बांय रोड पर जीवानंद पब्लिक स्कूल है। स्कूल में मरम्मत का काम चल रहा था। तीसरी कक्षा की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान छत गिर गई। इसकी वजह से 27 बच्चों समेत तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन- फानन बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
आपको बता दें कि 20 बच्चों और तीन मजदूरों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं, सात अन्य बच्चों जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, इन सभी को रोहतक स्थित पीजीआई में इलाज के लिए रिफर किया गया है। इसी बीच हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। छत कैसे गिरी? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
















Subscribe Our channel

