उत्तराखंड
खतरा: टिहरी झील का जलस्तर पहुंचा 830 मीटर, समाई मकान की दीवार, शिफ्ट किये गये परिवार…
टिहरी: टिहरी डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डैम का जलस्तर आज सुबह 8 बजे तक 830 आरएल मीटर पहुंच चुका था। जिसे टीएचडीसी अपनी बड़ी उपलब्धि बता रहा है तो वहीं जलस्तर बढ़ने से सरोट गांव में एक मकान की दीवार और गांव का रास्ता झील में समा गया है। जिसके बाद प्रशासन ने दो पीड़ित परिवारों को यहां से शिफ्ट कर दिया है। झील का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में तेजी से भू धंसाव भी हो रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेम का जलस्तर बढ़ने से लोग मकान खाली कर अन्यत्र शरण लेने को मजबूर हैं। रातजगा कर रहे हैं। कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र के सरोट गांव में भी घरों में पानी घुस गया। जिसके कारण यहां भू धंसाव होने लगा है। भू धंसाव के कारण गुरुवार रात एक मकान के नीचे दीवार का हिस्सा व गांव की तरफ जाने वाला रास्ता झील में समा गया। जिसके बाद प्रशासन ने दो परिवारों को गांव के पशु सेवा केन्द्र व पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया है।
वहीं झील के बढ़ते जल स्तर के कारण वे भयभीत हैं। पीड़ित का का छोटे-छोटे बच्चों वाला परिवार है। ऐसे में पीड़ित परिवार ने सरकार से मांग कि है की उनके भवनों का शीघ्र भुगतान किया जाये। बुजुर्ग भागीरथू लाल का कहना है कि अधिकारी लोग आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, जबकि उनके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में भी पुनर्वास विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel