देहरादून
लापरवाही: ऋषिकेश आए पर्यटकों को जल्दबाज़ी पड़ी भारी, गंगा में समाई कार…
ऋषिकेश: तीर्थनगरी में हर कोई घूमने आता है लेकिन आपकी ज़रा सी लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी का सबब भी बन सकती है। ऐसा ही हुआ कोटद्वार से ऋषिकेश घूमने आए पर्यटकों के साथ। पर्यटक त्रिवेणी घाट पर बनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके घूमने के लिए चले गए। लेकिन जल्दी बाजी में हैंड ब्रेक लगाना भूल गई। गाड़ी धीरे धीरे पीछे खिसकते हुए गंगा नदी में चली गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटक त्रिवेणी घाट पर गाड़ी खड़ी कर घूमने चले गए। जिसके बाद उनकी कार नदी में पहुंच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने जब गंगा नदी में गाड़ी को बहते हुए देखा तो शोर मचाया । त्रिवेणी घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को रस्सी से बांधकर प्लेटफार्म पर खींचा। वहीं जब गाड़ी के मालिक पहुंचे तो उनको पता चला कि गाड़ी नदी में बह रही थी तो उनके हाथ पांव फूल गए। उन्होंने वहीं पर अपनी गलती को स्वीकार किया साथ ही जल पुलिस का धन्यवाद किया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

