देश
Bank Holidays: जल्द निपटा ले बैंक के ज़रूरी काम, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट…
नई दिल्ली: सितंबर का महीना समाप्त होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद नया मंथ शुरू हो जाएगा। अक्टूबर 2021 में नवरात्र, विजयादशमी समेत में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इस वजह से अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगले महीने कई दिन ऐसे भी आएंगे जब बैंकों में लगातार छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप उसे पहले ही लिस्ट देखकर निपटा सकते हैं। क्योंकि आरबीआई की अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, भारत के कई शहरों में कई बैंक बंद रहेंगे। देखिए लिस्ट…।
1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद
3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
6अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel