उत्तराखंड
Bigg Boss-15: उत्तराखंड की बेटी रियलटी बिगबॉस में मचाएगी धमाल, जानिए कौन है ये कंफर्म कंटेस्टेंट्स…
देहरादून: रियलटी शो बिग बॉस के दीवानों के लिए खास खबर है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये विवादित रियलिटी टीवी शो 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी प्रतिभागी के तौर पर नजर आएंगी। डोनल बिग बॉस के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हाल ही में इस शो की लॉन्चिंग पेंच रिसॉर्ट, नागपुर में हुई थी।
आपको बता दें कि डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। डोनल इंडस्ट्री में नई नहीं हैं। हालांकि, टेलिविजन और वेब सीरीज़ की दुनिया से कनेक्शन से पहले डोनल जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। डोनल टेलिविजन की दुनिया में कदम रखने से पहले एक न्यूज़ चैनल में बतौर जर्नलिस्ट काम कर रही थीं। डोनल ने डीडी नैशनल और चित्रहार (2015) को भी होस्ट किया है। छोटे पर्दे की बात करे तो डोनल सबसे पहले टीवी शो एयरलाइंस में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें “ट्वि्स्ट वाला लव” में लीड रोल मिला। जिसमें वो डॉक्टर शैली के रूप में दिखीं। साल 2015-17 के बीच “कलश- एक विश्वास” में डोनल ने साक्षी देओल की भूमिका निभाई। उन्हें चर्चा साल 2017-18 में आए शो “एक दीवाना था” और “लाल इश्क” से मिली।
डोनल अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। डोनल अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर किया करती हैं, जिसे लेकर वह फैन्स के बीच हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। डोनल के इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं। अब देखना यह है कि ‘बिग बॉस 15’ की वजह से उनकी इस फैन फॉलोइंग में कितना इजाफा होता है। क्या अपने अंदाज से डोनल देश भर के फैन्स का दिल जीत पाती हैं? वहीं देखना होगा कि इस बार सलमान खान होस्टेड इस शो में दर्शको को क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel