उत्तराखंड
वारदात: दिल्ली से चल रहा था ठगी का धंधा, STF उत्तराखंड ने किया पर्दाफ़ाश…
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ साइबर क्राइम को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है।इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजधानी दिल्ली से संचालित होने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था। एसटीएफ ने गिरोह का भंडाफोड़ कर मौके से गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज सहित 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों देहरादून में बड़ी ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने बीती रात दिल्ली के भागीरथीपुरम इलाके में छापेमारी की कार्रवाई कर साइबर क्रिमिनल्स गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज कुमार और गैंग के अन्य सदस्य विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। इस साइबर गिरोह ने पिछले दिनों देहरादून में एक व्यक्ति से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर मोटा मुनाफा का लालच देकर 29 लाख रुपए की ठगी की गई थी। ऐसे में एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद इस गिरोह के फर्जी बैंक खातों में लाखों रुपए की रकम फ्रीज कर दी है।
बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली से संचालित होने वाले इस साइबर फ्रॉड गिरोह के कई फर्जी बैंक खाते सामने आए हैं। ऐसे में गिरोह के कई बैंक खातों को फ्रीज कराकर लाखों रुपए की रकम जब्त की गई है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए इन अभियुक्तों से 11 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और विशेष तौर पर इस्तेमाल होने वाले प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी बरामद की है। इतना ही नहीं इस जांच पड़ताल में साइबर गिरोह द्वारा देशभर में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए की ऑनलाइन बैंक ट्रांजैक्शन के सबूत भी सामने आए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
