देहरादून
सनसनी: 24 घण्टे में तीन मर्डर, राजधानी में सनसनी…
देहरादून: राजधानी दून से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। प्रेमनगर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां एक घर से महिला और एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 24 घंटे में ये तीन मर्डर से राजधानी दहल उठी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेमनगर के धोलास इलाके में महिला और नौकर के शव मिले हैं। शव घर में मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 55 साल है। नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलूहान अवस्था में मिले हैं। घटनास्थल पर ही उन्नति शर्मा का पति मिला है। उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मौके पर एफएसएल की टीम भी है। बताया जा रहा है कि उन्नति के पति 40 साल विदेश में रहे हैं। संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है।
बता दें कि देहरादून से सटे विकासनगर से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां एक युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मलवे में फंसी 1 कार ओर 1 बाईक, प्रशासन ने तत्काल खोला मार्ग…
पेयजल संकट एरिया में वैकल्पिक व्यवस्था, ट्यूबवैल पर अतिरिक्त पंप व मोटर रखने के निर्देश
सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया- सीएम धामी
राज्य सरकार ने 13 जनपदों के 500 विद्यालयों में की वर्चुल्स क्लास रूम की व्यवस्था
पहले पीएनबी हाफ मैराथन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन
