देहरादून
उपलब्धि: विदेश की धरती पर भारत का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को CM धामी का सम्मान…
देहरादून। अबुधाबी में पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली शिवानी गुप्ता सहित पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। जिन्हें देहरादून सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया गया साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों को आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स एशियन गेम्स तथा वर्ल्ड जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भी पूर्ण आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 38 सदस्यीय दल ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमे उत्तराखण्ड के छह खिलाडिय़ों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत पदक, 4 कांस्य पदक हासिल करते हुए कुल 6 पदक हासिल कर 14 देशों की श्रृंखला में आठवां स्थान प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों में शिवानी गुप्ता, नव्या पांडे, मंदीप कौर, मुकेश कुमार,कमल सिंह, विनोद लखेरा शामिल है। शिवानी ने 70 किलो भार वर्ग की जुजित्सु फाइटिंग में रजत पदक व फिटिंग कॉन्टैक्ट में रजत पद जीता। साथ ही इन विजेता खिलाड़ियों ने वर्ष 2021 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के नेतृत्व में होने वाली एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2022 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इन खिलाड़ियों को सीएम ने सम्मानित किया है ।
इन खिलाड़ियों को सीएम ने सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों ने पदक तालिका में स्थान पाकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। हम सभी प्रदेशवासियों एवं खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भी पूर्ण आश्वासन दिया और सभी खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर (रजि) के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय द्वारा छात्रवृत्ति एवं अन्य खेल सुविधाएं प्रदान किए जाने एवं जु–जित्सु खेल को खेल नीति में शामिल किए जाने हेतु ज्ञापन भी दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
