देहरादून
कर्मकार बोर्ड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, शमशेर सिंह सत्याल सहित इनका इस्तीफा…
देहरादून: उत्तराखंड में कर्मकार बोर्ड में चली आ रही उठापटक के बीच सरकार ने आखिरकार बोर्ड से शमशेर सिंह सत्याल को हटाने का फैसला कर लिया है। इसके बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी हटाए जाने का फैसला लिया गया है। अब माना जा रहा है कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई आखिरकार खत्म होने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरक सिंह रावत के साथ आमने-सामने की लड़ाई रखने वाले शमशेर सिंह सत्याल को आखिरकार सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला ले लिया है। शमशेर सिंह सत्याल, त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाते थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते ही उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद मंत्री हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच चली तनातनी के बीच कई बार हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह सत्याल को हटाए जाने को लेकर मोर्चा भी खोला था। लेकिन एक लंबे समय तक शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने नहीं हटाया। बड़ा अपडेट यह भी है कि बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी सचिव पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह एक सीनियर पीसीएस अधिकारी को बोर्ड का सचिव बनाया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सीएम को विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सीएम धामी ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के एकीकरण की कार्य योजना तैयार कर इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
