उत्तराखंड
आंदोलन: फिर सड़क पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे प्रदर्शन…
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव के मद्देनजर सरकार भले ही रूठो को मनाने में जुटी हो। लेकिन एक बार फिर आंदोलन का दौर शुरु हो गया है। उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के आह्वान पर आज पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जहां पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसी बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। एतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का कहना है कि शासन और पुलिस मुख्यालय हम लोगों को धोखा दे रहे हैं। जब इन लोगों को कोई काम करना होता है तो बिना कमेटी के कर देते हैं। जो हमारे अधिकार है, उनको नहीं दिया जा रहा है जिस कारण वर्तमान में हमारे जवान आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लेने के बाद उनका वाजिब हक नहीं दिया जाएगा तो उनकी मानसिक स्थिति खराब ही होगी। ऐसे में अब हम सरकार से कोई वार्ता नहीं करेंगे और अधिक आक्रोशित प्रदर्शन करने को हम लोग तैयार हैं। गौरतलब है कि पुलिस सिपाहियों के 4600 ग्रेड-पे की मांग काफी समय से लंबित है। सरकार भी इस मसले पर कोई जल्द फैसला ले सकती है। सीएम धामी ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि ग्रेड-पे की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं पुलिकर्मियों के रोके जाने के बाद अब प्रदर्शकारी सड़क पर ही बैठ गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
