देहरादून
Accident: देहरादून में यहां कार और बाइक की जबरदस्त भिड़त, जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम…
देहरादून: राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। यहां रायपुर थाना क्षेत्र में एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़त हो गई है। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकी वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार सवार मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर अंतर्गत सोडा सरोली निकट राजकीय इंटर कॉलेज के पास कार और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़त हो गई। हादसा देर रात हुआ है। हादसे में मोटरसाइकिल बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता के माध्यम से तुरंत उपचार के लिए कोरोनेशन भेजा गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा अभिषेक को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर पंचायतनामा की कारवाई की है।
मृतक की पहचान अभिषेक (28) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी सी ब्लॉक सरस्वती विहार अजबपुर कलां देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र थाने पर नहीं प्राप्त हुआ है। तहरीर प्राप्त होने पर अवश्य कार्यवाही जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel