देश
महंगाई की मार: आज से फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए नई कीमत…
दिल्ली: आम जनता पर त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का जोरदार झटका लगा है। बुधवार को एक बार फिर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये, मुंबई में 844.50 रुपये से चढ़कर 899.50 रुपये हो गए. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई. पहले कीमत 900.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
वहीं दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1736.5 रुपए है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1805.5 रुपए है। मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel