उत्तराखंड
खुशखबरी: सस्ता हो गया सोना-चांदी, जानिए आज कितनी आई गिरावट…
देहरादूनः अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ज़रूरी है। बुधवार यानी आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार के मुकाबले आज (बुधवार) सोना सस्ता हुआ है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 46.779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।इसके अलावा सिल्वर फ्यूचर 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 60,651 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 0.8 फीसदी बढ़े थे और चांदी में 0.65 फीसदी का उछाल देखा गया था। बता दें कि सुरक्षित निवेश मांग बढ़ने की वजह से सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में एक साल की ऊंचाई पर मुनाफावसूली हावी होने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से सोने-चांदी में मजबूती दर्ज की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
