देहरादून
महंगाई: राजधानी में पेट्रोल की कीमत पहुंची 100 पार, जनता में आक्रोश, जानिए कीमत…
देहरादून: उत्तराखंड में महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दामों ने जनता को हलकान कर दिया है। राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर से पार हो गया है। शनिवार को राजधानी में सामान्य पेट्रोल 100 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, हरिद्वार में आज डीजल-पेट्रोल के दामों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। हरिद्वार में पेट्रोल 98.84 और डीजल 92.19 रुपये प्रति लीटर है। बढ़ते दाम से जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। वहीं, शुक्रवार को देहरादून में पेट्रोल 99.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

