देहरादून
Big Breaking: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री और विधायक कांग्रेस में शामिल…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य ने घर वापसी कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। इसके पीछे दलितों की उपेक्षा को मुद्दा बताया जा रहा है। वहीं हरदा के दलित सीएम उम्मीदवार की इच्छा जाहिर करने से अब यशपाल आर्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं सोशल मीडिया में अनिल बलूनी का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेता का बीजेपी में शामिल होने का जिक्र किया है।
आपको बता दें कि समाज कल्याण मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। इसी बीच चर्चा है कि यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया। इस तरह की सूचना से सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ समय से दल-बदल का खेल चरम है। गढ़वाल मंडल से कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पवार के बाद कुमाऊं मंडल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस समय कैड़ा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े नेताओं से मुलाकात में लगे हुए हैं। जहां भाजपा तमाम विधायकों को अपने पाले में कर राज्य में सियासी माहौल को अपने पक्ष में करने में जुटी है। वहीं कांग्रेस ने भी अंदरूनी स्तर पर भाजपा के बड़े नेताओं को अपने पाले में करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के इस तरह के सियासी हालात से आने वाले समय में चुनाव बेहद दिलचस्प हो जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455 करोड़ 60 लाख रुपए
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
बिना परीक्षा स्टेट बैंक में मैनेजर बनने का मौका, ₹1.05 लाख तक मिलेगी बेसिक सैलरी
12 दवा दुकानों का परीक्षण, 3 पर क्रय-विक्रय रोक
मुख्यमंत्री और मंत्रीगण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जनपदों में जाकर गहनता से समीक्षा करेंगे
