उत्तराखंड
Good News: सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, खाते में भेजी प्रोत्साहन राशि…
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी साल में किसी को भी नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। यही कारण है कि सीएम लगातार सौगातों की बौछार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन डीबीटी माध्यम से प्रदेश की 33,297 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी। ऐसे में प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10-10 हजार रुपए की धनराशि दी गई।
बता दें कि सीएम धामी की ओर से आज प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में ऑनलाइन डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 40 करोड़ की धनराशि भेजी गई। जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाते में कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा के लिए 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 1000 रुपए और अन्य घोषणा के तहत 5 माह तक प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी जाने वाली 2000 (कुल 10,000) रुपए की धनराशि शामिल है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप सभी कर्मियों को एक साथ ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। आगे भी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी। वहीं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके विभाग की रीढ़ हैं। इन्हीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही उनके विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंच पा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel