देहरादून
Big Breaking: कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने हरीश रावत को दिया ऐसा जवाब, मचा सियासी बवाल…
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व सीएम हरीश रावत बागियों पर गाहे बगाहे हमला बोलते रहते हैं। लेकिन इस बार हरदा को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने घेर लिया है। अरविंद पांडे ने पूरी कांग्रेस को ही देशद्रोही और भ्रष्टाचारी कह डाला है। इतना ही नही उन्होंने मौजूदा कांग्रेस को पापियों का प्लेटफार्म तक की संज्ञा दे दी। जिससे एक बार फिर सियासत गर्मा गई है।
बता दें कि प्रदेश में दल बदल की राजनीति के बीच हरीश रावत का बागियों पर दिया गया बयान उन पर ही उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है। हरीश रावत के बागियों को महा पापी बताने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने पूरी कांग्रेस पार्टी को ही पापी और भृष्टाचारी कह दिया है। अरविंद पांडे ने कहा कि दल बदल के मामले में हरीश रावत जैसे नेता को कुछ भी बोलना शोभा नहीं देता उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सत्ता में रहते हुए आंखें बंद करके और प्रदेश को लुटवाने की बात कहता रहा हो, उसे किसी के लिए पुण्य और पाप की बात नहीं बोलनी चाहिए।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने पर हरीश रावत ने मौका गंवाए बिना बागियों को महा पापी कहकर माफी मांगने के लिए कह दिया था, इस मामले में साल 2016 के दौरान कांग्रेस छोड़ने वाले बागी जवाब देते इससे पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कांग्रेस को घेर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel