हरिद्वार
अंतिम विदाई: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब…
रुड़की: उत्तराखंड में शोक की लहर है। धर्मनगरी मे शहीद सोनित कुमार सैनी का पार्थिव उनके धनोरा गांव पहुंच गया है। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर घर लाया गया, सपूत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं आस-पास के लोग शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे। जवान के छोटे छोटे बच्चे पिता को तिरंगा में लिपटा देख बिलख उठे। पत्नी बेसुध हो गई। सीएम धामी में जवान के गांव पहुँच शहीद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार की ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बता दें कि रुड़की के सोनित कुमार गुवाहाटी में सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह भारतीय सेना में गोवाहाटी में तैनात थे। सोनित अपने पीछे दो मासूम बच्चों पत्नी को छोड़ गए हैं। वह बीस दिन पहले ही छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे शौर्य (12) और सौरभ (8) साल हैं। हादसा उस दौरान हुआ जब वह अपने साथी जवानों के साथ गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में उनका गाड़ी पलट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब इलाज के दौर वह दुनिया को अलविदा कह गए। सोनित कुमार सैनी का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव धनौरी लाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घर में बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। तो वहीं पति की शहादत से पत्नी बेसुध है क्षेत्र में शोक की लहर है। आज सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
वहीं इस दौरान सीएम धामी ने भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रदीप बत्रा एवं सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

