देश
Big News: सेना के जवानों को लेकर जा रही ट्रेन में बम ब्लास्ट, CRPF के कई जवान घायल…
रायपुर: देश मे जहां जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में जवान शहीद हो रहे हैं। सेना के जवानों को टारगेट किया जा रहा है वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेना के जवानों को लेकर जा रही ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है। धमाके में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैंं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। विस्फोट का कारण शिफ्टिंग के दौरान कारतूस के बक्से में हुए विस्फोट को बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआरपीएफ की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी, जब यह विस्फोट हुआ। घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। सीआरपीएफ ने बताया है कि डेटोनेटर बॉक्स फटने के चलते हादसा हुआ है। हादसे में छह जवान घायल हुए हैं। हवलदार विकास चौहान की हालत गंभीर बताई है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा शामिल हैं। सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी निजी अस्पताल पहुंचे हैं।
वहीं रायपुर पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ जवानों को जम्मू ले जाने के लिए 22 बोगियों का ट्रेन बुक हुआ था। ट्रेन के बोगी नंबर नौ की गेट के पास डमी कारतूस डेटोनेटर से भरा बैग जवान के हाथ से छूट गया। इसकी वजह से ब्लास्ट हुआ। जिस जवान के हाथ से बैग छूटा वही जवान ज्यादा घायल हुआ है। पुलिस ने चार जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। ब्लास्ट होने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद ट्रेन को सुबह करीब 7:15 बजे रवाना कर दिया गया। ब्लास्ट की चपेट में किसी आम नागरिक के आने की सूचना नहीं है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel