देहरादून
Big Breaking: IAS, IPS के बाद अब इन अधिकारियों के होने जा रहे है तबादले, तैयार हो रही सूची…
देहरादून: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। ऐसे में अब आईएएस, आईपीएस और पीसीएस के बाद आईएफएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी सूची तैयार की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में प्रदेश में आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव को लेकर काफी लंबे समय से चल रहे प्रयास अब अंतिम चरण में है।
वहीं वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों के तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की जा चुकी है, क्योंकि चुनाव नजदीक हैं और यह आईएफएस अधिकारियों की इस सरकार में आखिरी तैनाती होगी। लिहाजा आपसी बातचीत के बाद नई जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम सूची तैयार की जा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही अगले 1 से 2 हफ्ते में आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में आई एफ एस अधिकारियों के तबादलों को लेकर सूची पर अंतिम निर्धारण किया जा रहा है। हालांकि राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले काफी पहले ही होने थे लेकिन विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस सूची में देरी हुई है। उधर स्टेट फॉरेस्ट के पांच अधिकारियों को आईएफएस मिलने का भी भारत सरकार से इंतजार किया जा रहा था, ताकि सभी अधिकारियों के लिए एक साथ आदेश किया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
