चंपावत
Breaking: चंपावत में आपदा प्रभावितों का दर्द बांटने पहुंचे धामी, अधिकारियों को दिए ये सख्त आदेश…
चंपावत: उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश ने पहाड़ी जनपदों में जमकर कहर बरपाया है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार आपादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम धामी आज चंपावत के तेलवाडा पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की और प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान सीएम ने सभी को युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन कर उन्हें विस्थापित की जाने की कार्रवाई की जाए।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों की समस्या को समझती है और इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों व आम जनमानस के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुवावजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही न बरती जाए और कहा कि बचाव व राहत कार्यों में तेजी से काम किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्दी से जल्दी आपदा प्रभावित इलाकों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए उपकरणों की जरूरत है तो उनको खरीदा जाए।
सीएम ने सभी को युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन कर उन्हें विस्थापित की जाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू-सर्वेक्षण किया जाए, जिसमें एडीएम को उसका नोडल अधिकारी बनाया जाए. इसके साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदाग्रस्त लोगों को हर सम्भव सहयोग दिया जाए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में संचार, सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं समेत सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सीएम को जनपद में राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत, लोहाघाट विधायक पूरण फर्त्याल, कैलाश गहतोड़ी व स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel
